पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू

ग्वालियर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत आज से एक माह तक विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।अभियान का शुभारंभ कम्पू स्थित महावीर भवन में रक्तदान शिविर से हुआ। सुबह 11 बजे से आयोजित शिविर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया। युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी महावीर भवन पहुंचे।

शिविर में सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद और महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष अशोक जादौन, जेडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, कमल माखीजानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रानू शिवम राजावत, देवेंद्र तोमर, धर्मेंद्र तोमर, राजू पलैया, जवाहर प्रजापति, निशिकांत मोघे, गौरव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं शाम 6.30 बजे बैजाताल पर 11 हजार आशीर्वाद दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। आयोजन में वरिष्ठ नेता, अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक शामिल होंगे। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैजाताल की सीढ़ियों पर दीप जलाए जाएंगे, साथ ही लोगों से अपने घरों और दुकानों पर भी दीप जलाने की अपील की गई है।
भाजपा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बिना अवकाश के 25 वर्षों तक राष्ट्र सेवा की है, जिसमें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल भी शामिल है। उनके 25 वर्ष के कार्यकाल और कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जाएगा। देश के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर होने वाले कार्यक्रमों के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर जन-जन तक पहुंचाए जाएंगे।

Next Post

सेवा संकल्प अभियान: स्वामित्व योजना से 50 लाख हितग्राहियों को मिलेगा मालिकाना हक

Thu Sep 17 , 2026
भोपाल: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। बीजेपी प्रवक्ता ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत करीब 50 लाख हितग्राहियों को उनके मकान का मालिकाना हक निःशुल्क दिया जाएगा। इसके साथ ही 25 सितंबर […]

You May Like

मनोरंजन