भाजपा से निष्कासित सुरेश सिंह पर छेडख़ानी का मामला दर्ज

सीधी।कोतवाली थाना में आज भाजपा से निष्कासित जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान के विरूद्ध छेडख़ानी का मामला पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के साथ ही त्वरित विवेचना भी शुरू कर दी है। उधर एफआईआर दर्ज होने की खबर लगते ही आरोपी का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया।

अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पीड़िता ने आज साहस दिखाते हुए कोतवाली थाना में आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। अब आरोपी भाजपा नेता के फरार होने की खबर है। एफआईआर में 24 वर्षीय पीड़िता ने कहा है कि घटना 17 अप्रैल की दोपहर 1:40 बजे आरोपी सुरेश सिंह निवासी अमरवाह उसके प्रेस कार्यालय में आया। उस दौरान युवती के साथ ही प्यून भी मौजूद था। सुरेश सिंह चौहान द्वारा प्यून को एक कार्ड देकर अंदर रखने के लिए भेज दिया। इसके बाद प्यून नहाने के लिए अपने घर चला गया। कार्यालय में मौजूद आरोपी सुरेश सिंह द्वारा गलत नियत से युवती का दाहिना हांथ एवं हांथ को छूते हुए पानी की बाटल अपने हांथ में ले लिया एवं बोलने लगा कि मैं तुमसे प्रेम करता हूं। इसके बाद आरोपी द्वारा जबरदस्ती युवती का बांया हांथ पकडक़र अपनी ओर खींचने का प्रयास करने लगा। आरोपी की यह हरकत देखकर भयभीत युवती दूसरे कमरे में कम्प्यूटर कक्ष के अंदर चली गई। कम्प्यूटर कक्ष के बाहर लगे शीशे को खटखटाते हुए आरोपी सुरेश सिंह ने युवती को धमकाते हुए कहा कि यह बात किसी को बताना नहीं अन्यथा तुम्हारे लिए ठीक नहीं होगा। इसके बाद वह कार्यालय से चला गया। कोतवाली पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी सुरेश सिंह के विरुद्ध धारा 74, 75, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इनका कहना है

आरोपी सुरेश सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामले की विवेचना भी शुरू हो गई है। आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

पुष्पेन्द्र मिश्रा, टीआई कोतवाली सीधी

Next Post

हमारा प्रयास भारत की समृद्ध विरासत से आज की पीढ़ी को जोड़ना है : डालमिया

Mon Apr 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 अप्रैल (वार्ता) डालमिया भारत लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पुनीत डालमिया ने आज कहा कि लालकिले के मॉन्युमेंट मित्र के तौर पर उनका प्रयास भारत की समृद्ध विरासत से आज की पीढ़ी को जोड़ने और उन कहानियों को नए अंदाज में पेश करना […]

You May Like