हथियार लेकर घूमते रहे बदमाश लाखों का माल समेट ले गए

मक्सी, मक्सी नगर में चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. शनिवार तडक़े मक्सी थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नई आबादी क्षेत्र में 8 से 10 बदमाश खुलेआम हथियार लेकर घूमते रहे और एक के बाद एक पांच मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे गए. आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरो की गैंग कैद हो गई है.

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच बदमाश नई आबादी क्षेत्र में बेखौफ घूमते रहे. स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाशों के हाथों में हथियार थे और उनके चेहरे भी अधिकांशत: खुले हुए थे. चोरों ने सबसे पहले क्षेत्र के अन्य मकानों और गोदामों को निशाना बनाया तथा बाद में आजाद खान के घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. आजाद के पीडि़त परिवार के अनुसार वारदात के समय घर में एक महिला और छोटे बच्चे मौजूद थे. चोरों ने घर में घुसते ही महिला को धमकाया और मासूम बच्चे की ओर इशारा करते हुए कहा कि यदि रुपए और जेवर नहीं बताए तो बच्चे को उठा ले जाएंगे. बदमाशों की इस धमकी से परिवार की महिला दहशत में आ गई. परिजनों के अनुसार चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला. अलमारियां, बक्से और अन्य सामान अस्त-व्यस्त कर दिए तथा करीब पांच से छह तोला सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और लगभग 40 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए. पीडि़त परिवार के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का हुलिया चड्डी-बनियान गैंग जैसा था. परिवार ने बताया कि अधिकांश बदमाश काली बनियान में थे. बदमाशों में से अधिकांश के चेहरे खुले हुए थे, जबकि एक-दो ने मुंह ढंक रखा था. हथियारों से लैस होकर घूम रहे इन बदमाशों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं. बदमाशों के हुलिए और वारदात के तरीके को देखकर क्षेत्र में चड्डी-बनियान गैंग की चर्चा शुरू हो गई है.

Next Post

घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sat Jun 20 , 2026
शाजापुर,  जिला मुख्यालय से करीब 9 किमी दूर ग्राम नैनावद के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है. घटना […]

You May Like