
सीधी। सीधी-कुसमी मार्ग में आज शाम करीब 5 बजे टिकरी में आमने-सामने से हाइवा-बाइक की टक्कर में बाइक की पेट्रोल टंकी में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गयी। आग लगते ही हाइवा के सामने का हिस्सा भीषण लपटों में घिर गया। हादसे के दौरान बाइक की स्टेरिंग हाइवा के अगले हिस्से में फंस जाने से बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती रही और भीषण गर्मी के चलते उसकी पेट्रोल टंकी में ब्लास्ट हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस सहायता केन्द्र टिकरी के प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और निगरी पावर प्लांट से फायर बिग्रेड बुलाकर आग पर काबू पाया। आग लगने से बाइक भी पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी। वहीं हाइवा का अगला हिस्सा और आगे का एक टायर जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि सडक़ हादसे में बाइक सवार को हल्की सामान्य चोंटे ही आयी। हादसे के दौरान हाइवा एवं बाइक में आग लगने से समूचा मार्ग धुआं-धुआं हो गया। फायर बिग्रेड के आने पर आग पर काबू पाया जा सका।
