
कटनी। रीठी के समीप ट्रक और बस की हुई भीषण टक्कर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये जिन्हें रीठी सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के हेतु भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि आज दोपहर लगभग 2:00 बजे कटनी दमोह मार्ग में रीठी कैन नदी के आगे बन रहे आईटीआई के पास कटनी से रीठी आ रही बस और रीठी से कटनी की ओर जा रहे ट्रक की आमने सामने जोरदार भीषण टक्कर होने से कई लोग घायल हो गए। जहां घायलों को राहगीरों की मदद से इलाज के लिए रीठी सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। गनीमत है कि अभी तक कोई भी अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं मिली। मामूली चोट के बाद घायलों को उपचार बाद घर के लिए रवाना कर दिया गया है।
