शिवपुरी में बालक से कुकर्म, न्यूड वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

शिवपुरी: देहात थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म कर दिया गया। आरोपी युवक पिछले डेढ़ साल से बालक को ब्लैकमेल कर उसके साथ ज्यादती कर रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद भी पीड़ित की नानी को न्याय के लिए पुलिस थाने के चक्कर काटने पड़े। देहात थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। करीब डेढ़ साल पहले पड़ोस में एक शादी समारोह का आयोजन था।

इसी दौरान उसके 24 वर्षीय पड़ोसी सोजल पठान ने छुपकर उसका नग्न वीडियो बना लिया था। घटना के करीब 8 दिन बाद आरोपी सोजल उसे करबला इलाके में ले गया। वहां आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और डरा-धमका कर उसके साथ पहली बार गलत काम किया। इस घटना के बाद से ही आरोपी सोजल पठान लगातार उसे ब्लैकमेल कर गंदी हरकतें करता आ रहा था। करीब एक माह पहले आरोपी सोजल पठान ने बालक को फिर अपने घर बुलाया था। जब बालक वहां से घर लौटा, तो उसकी स्थिति देखकर नानी को कुछ शंका हुई। नानी के पूछताछ करने पर बालक ने अपने साथ पिछले डेढ़ साल से हो रही दरिंदगी की पूरी कहानी बयान कर दी।

Next Post

शिवपुरी में विवाहिता से दुष्कर्म, ग्वालियर से पकड़ा आरोपी

Tue May 19 , 2026
शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को ग्वालियर ले गया था, जहां दोनों किराए के कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने महिला को बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया […]

You May Like