
जबलपुर। गोराबाजार में बीती रात पटाखा फोड़ने पर विवाद हुआ। दो युवकों ने बुजुर्ग पर बैट से वार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को संजय रजक 65 वर्ष निवासी श्रीकृष्णा स्कूल के पीछे गोरा बाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात लगभग 11.35 बजे अपने परिवार के साथ घर पर दिवाली पर्व मना रहा था, तभी पडोस में रहने वाले अक्षत पटेल व संजू पटेल दोनो उसके घर के सामने रोड़ पर पटाखा बम फोड़ रहे थे, वह अपने घर से बाहर आया और पडोस के एलायसेस आनंद की दो साल की बच्ची को लेकर उनके घर छोड़ने जाने लगा, घर के सामने पटाखा बम फोड़ रहे अक्षत पटेल व संजू पटेल को पटाखा फोड़ने से मना किया, इसी बात पर से दोनो गालियां देने लगे और अक्षत पटेल ने अपने घर से बैट (बल्ला) लाकर बैट से माथे व बांये घुटने में हमला कर चोट पहुंचा दी और संजू पटेल ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट किया, आवाज सुनकर अमन कनौजिया व एलायसेस आनंद आये तो दोनो जान से खत्म करने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
