सतना:शनिवार की रात रामपुर बाघेलान थाना इलाके में रहने बाली विवाहिता माधवगढ़ स्थित पुल से टमस नदी में छलांग लगा दी,त्योंधारी निवासी विवाहिता के नदी में कुदते ही,उसकी जान बचाने पति भी नदी में कूद गया।
यह देख स्थानीय लोगो के द्वारा कोलगवां थाना पुलिस को सूचना दी गई,सूचना पर गश्त कर रही कोलगवां थाना पुलिस की पार्टी मौके पर पहुंची।मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सदस्य प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह जान जोखिम डाल उफनाती नदी में कूद पति-पत्नी को स्थानीय मछुआरो के सहयोग से नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
