
सिंगरौली । नवानगर थाना क्षेत्र के अमलोरी परियोजना के कलिंगा कॉमर्शियल कंपनी में कार्यरत पीसी ऑपरेटर एवं उसके साथी को अल सुबह महुआमोड़ पर कोल वाहन ट्रेलर वाहन के चालक ने टक्कर मार दिया, जहां दोनों की हालत गंभीर है। घायलो को नेहरू चिकित्सालय के बाद चिकित्सको ने वाराणसी के लिए रिफर कर दिया है। वहीं गुस्साए श्रमिको ने सड़क जाम कर कोल परिवहन पूरी तरह से बाधित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अनिल यादव उम्र 26 वर्ष निवासी सूरजाबाद नई बस्ती थाना रामनगर वाराणसी हाल निवासी माजनकला नवानगर कलिंगा कॉमर्शियल कंपनी एनसीएल परियोजना अमलोरी में बतौर पीसी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार की अल सुबह करीब 4 बजे ड्यूटी कर अपने साथी बाबूचन्द्र शाह मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे कि महुआमोड़ के पास बेकाबू कोल वाहन ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। जहां दोनों को गंभीर चोटे आई हैं। वही नेहरू चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को वाराणसी के लिए रिफर कर दिया है। इधर इस घटना से गुस्साए उक्त कंपनी के सैकड़ों कर्मी सड़क पर उतर आए और करीब 6 घंटे कोल वाहन बाधित कर दिया। नवानगर टीआई राकेश साहू राका, एएसआई अरविंद चतुर्वेदी समेत एनसीएल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और धरनाइयों से विस्तार से चर्चा की । तब कहीं जाकर यह मामला शांत हुआ। इस दौरान करीब 6 घंटे तक कोल ट्रांसपोर्ट ठप रहा, जिसके कारण एनसीएल को भी एक ओर जहां नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर कलिंगा कंपनी का भी कामकाज ठप रहा। सड़क पर उतरे कंपनी के कर्मियों ने एनसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि पुलिस के काफी समझाइस के बाद मामला शांत हुआ।
इन मांगों को लेकर किया चक्काजाम
कलिंगा कॉमर्शियल कंपनी के कर्मियों ने कोल परिवहन पूरी तरह से बाधित कर दिया। जिससे एनसीएल प्रबंधन को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। उनकी मांगे हंै कि कोल वाहन के लिए अलग सड़क बनाई जाए और सड़क पर लाईट व्यवस्था तगड़ी की जाए, सड़क चौड़ीकरण हो, जब तक अलग सड़क नही बनती, तब तक कनवाई का उपयोग करें, सिफ्ट ड्यूटी के समय ट्रांसपोर्ट बंद रखा जाए। आगे कहा कि इस मार्ग में आये दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, जिसमें कोल वाहन चालक काफी तेजी गति से चलाते हैं। इन मुद्दों पर प्रबंधन ने सुनी है और आश्वासन भी दिया है।
