दुर्गा विसर्जन के लिए तीन किलोमीटर का रास्ता सुगम किया

बनखेडी। बनखेडी से उमरधा रोड में तिसंरी गांव के पास रास्ता काफी खराब है । जिसे बनखेड़ी के राजू पररसिया ने जेसीबी लगाकर तीन किलोमीटर का रास्ता दुरुस्त कर दिया। इस रास्ते में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं । जिसमें मोटरसाइकिल का निकलना भी मुश्किल हो गया था । ऐसे में दुर्गा विसर्जन के लिए नर्मदा घाट तक जाने के की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आदित्य कंस्ट्रक्शन के एमडी राजू पररसिया द्वारा तिंसरी से समनापुर मार्ग के कच्चे रास्ते का समतलीकरण किया गया । ज्ञात हो कि बनखेड़ी से उमरधा और सांडिया घाट रोड का निर्माण लगभग 60 करोड़ कि लागत से हुआ था। लेकिन तिंसरी ग्राम के कुछ लोगों द्वारा स्टे लगाकर सड़क निर्माण पर रोक लगा दी थी। उसके बाद से यह रोड दशकों से अधूरा रह गया। राजू पररसिया ने बताया कि रोड के समतलीकरण से दुर्गा प्रतिमा सुरक्षित निकल सकेगी ।

Next Post

होटल संचालक की पत्नी ने महिला से की बदसलूकी

Mon Sep 29 , 2025
भोपाल।एमपी नगर जोन-2 में संचालित एक होटल संचालक की पत्नी पर महिला कर्मचारी के साथ मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप सामने आया है. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि इस घटना से पीड़ित बहुत डरी सहमी है. होटल संचालक के साथ महिला कर्मचारी के अफेयर की […]

You May Like

मनोरंजन