होटल संचालक की पत्नी ने महिला से की बदसलूकी

भोपाल।एमपी नगर जोन-2 में संचालित एक होटल संचालक की पत्नी पर महिला कर्मचारी के साथ मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप सामने आया है. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि इस घटना से पीड़ित बहुत डरी सहमी है. होटल संचालक के साथ महिला कर्मचारी के अफेयर की बात की शक को लेकर उससे बदसलूकी की गई है. इस दौरान होटल संचालक का बेटा भी मौके पर मौजूद था और घटना का वीडियो भी बना रहा था. पीड़िता की ओर से इस मामले में पुलिस शिकायत भी अभी तक नहीं किए जाने से पुलिस कार्रवाई भी नहीं की गई है. पीडि़ता का इस मामले में कहना है कि वह पिछले कई सालों से होटल में काम करती आ रही है. महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके बाल काटने की जानकारी भी सामने आई है. महिला का मोबाइल फोन भी छीना गया है, साथ ही उसे पुलिस कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है. घटना को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त मनीष भरद्वाज ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

पूर्व सैनिक राष्ट्र की धरोहर, समाज को इनसे अनेक फायदे: राजनाथ

Mon Sep 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 सितम्बर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों को राष्ट्रीय धरोहर करार देते हुए कहा है कि समाज को उनके दशकों लंबे अनुभव, नेतृत्व, अनुशासन और रणनीतिक सोच का फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक न केवल वर्दी में राष्ट्र की सेवा करते हैं […]

You May Like