पतंग उड़ाते समय छत से गिरा बच्चा, उपचार जारी

खरगोन। शहर के मोतीपुरा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक 7 वर्षीय बच्चा छत पर पतंग उड़ाते समय हादसे का शिकार हो गया। पतंग उड़ाने में मशगुल बच्चा असंतुलित होकर नीचे गिर गया, जिससे उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्चे का उपचार जारी है। चिकित्सक के मुताबिक फिलहाल बच्चे की हालत में सुधार है।

मिली जानकारी अनुसार मोतीपुरा निवासी अनिकेत पिता बबलू को बेहेाशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनिकेत की मां किरण ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे बेटा अनिकेत मना करने के बाद भी छत पर पतंग उड़ाने पहुंच गया। छत पर पेरापेड नही होने से वह असंतुलित होकर नीचे गए गया। गिरने पर वह बेहोश हो गया, जिसके बाद तत्काल उसे बाईक से जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सक गौरव पाटीदार ने बताया अनिकेत को सिर में सूजन आई है। पीआईसीयू में उपचार चल रहा है। अंदरुनी चोंटे होने का अनुमान है, जिसके चलते उसकी सीटी स्कैन कराई जा रही है, फिलहाल हालत ठीक है।

Next Post

युवा जोखिम लें और देश में ऐतिहासिक परिवर्तन लाएं : मोदी

Sun Jan 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के बड़े लक्ष्यों को हासिल करना देश के हर नागरिक का कर्तव्य बताते हुए देश के युवाओं का आह्वान किया है कि वे आराम वाली जिन्दगी से बाहर निकल कर जोखिम लें और खुद के साथ देश को भी […]

You May Like