इटारसी में हिट एंड रन की गाड़ी पकड़ी गई: 8 वर्षीय मासूम को टक्कर मारकर भागा चालक 6 घंटे में गिरफ्तार

इटारसी। नगर के खेड़ा क्षेत्र में हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले में पुलिस ने फरार आरोपी वाहन को मात्र 6 घंटे के भीतर पकड़ लिया। तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट कार ने सड़क पार कर रही 8 वर्षीय मासूम शिवन्या रावत को जोरदार टक्कर मार दी थी और चालक बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया था।

हादसे में बच्ची करीब 5 फीट हवा में उछलकर लगभग 20 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गई। गंभीर रूप से घायल शिवन्या को पहले इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। सिर, चेहरे और छाती में गंभीर चोटों के चलते वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला के नेतृत्व में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन की पहचान की और ग्राम आम कच्छार, थाना पथरोटा क्षेत्र से कार बरामद कर ली।

मजदूर पिता राजू रावत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

Next Post

एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में युवा मोर्चा का कल प्रदेश भर में कांग्रेस दफ्तरों के घेराव का ऐलान

Fri Feb 20 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कल 21 फरवरी, शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव करने का ऐलान किया है। संगठन ने इसे राष्ट्र और […]

You May Like

मनोरंजन