खुटार पोखरा तालाब के पास बाइक टकराने पर विवाद, तीन पर चाकू से हमला

सिंगरौली। जिले के खुटार क्षेत्र में मंगलवार 4 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे खुटार पोखरा तालाब के पास मोटरसाइकिल टकराने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि रुद्र प्रताप सिंह गहरवार और कमलेश शाह ने रविंद्र कुमार शाह, धर्मेंद्र कुमार शाह और विकेश कुमार शाह, सभी निवासी खुटार, पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना में तीनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

विजय सेवा न्यास में गूंजे होली के तराने, खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली

Wed Mar 4 , 2026
बैतूल। रंग, उमंग और भाईचारे के साथ बुधवार को बैतूल जिले में धुरेंडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शहर के मोहल्लों, चौक-चौराहों और गलियों में रंगों की बौछारें दिखाई देने लगीं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता […]

You May Like

Play sound