गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे

रायपुर 22 जून (वार्ता) केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है उनका आगमन दो दिन के लिए हो रहा है। वह दोपहर करीब ढाई बजे वे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रीय परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही नक्सल अभियानों को लेकर बैठक लेंगे। साथ ही सुरक्षाबलों के जवानों के साथ भी मुलाकात करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के रायपुर कैम्पस का शिलान्यास करेंगे।

श्री शाह नवा रायपुर के सेक्टर-2 पहुंचेेंगे।सेक्टर-2 में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के रायपुर कैम्पस का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के पुलिस महानिदशकों ,अतिरिक्त महानिदेशकों के साथ नवा रायपुर के ही एक रिजॉर्ट में बैठक होगी।

इस बैठक के बाद नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा बैठक होगी। श्री शाह रायपुर में ही रात बिताएंगे।

अगले दिन 23 जून को अमित शाह अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ उनकी बैठक होगी।

Next Post

मणिपुर में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Sun Jun 22 , 2025
इम्फाल, 22 जून (वार्ता) मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने यहां जिलों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और सामरिक उपकरण बरामद किये तथा एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। तलाशी अभियान और क्षेत्र पर नियंत्रण की कार्रवाई तेज कर दी है। शांति और स्थिरता बहाल करने के […]

You May Like