उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की 3-इन-1 खाते के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज के साथ साझेदारी

मुंबई।, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (उत्कर्ष एसएफबीएल) ने आज अपने ग्राहकों को “एंड-टू-एंड ट्रेडिंग’ और “निवेश सेवाएं’ प्रदान करने के लिए एक्सिस सिक्योरिटीज के साथ एक अहम रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। यह साझेदारी अगली पीढ़ी के वित्तीय समाधान प्रदान करने की बैंक की क्षमताओं के विस्तार की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है।

इस साझेदारी के तहत एक अद्वितीय 3-इन-1 खाता पेश किया गया है। यह उत्कर्ष के साथ एक बचत खाते और एक्सिस सिक्योरिटीज के साथ एक डीमैट और ट्रेडिंग खाते को आपस में जोड़ता है।। यह सुविधा ग्राहकों को बैंकिंग और निवेश के लिए एक सुविधाजनक और वृहद मंच प्रदान करने के उद्देश्य से डिज़ाइन की गई है।

यह कदम उत्कर्ष एसएफबीएल की रणनीति के तहत उठाया गया है जिसके तहत वह अपने ग्राहकों को सभी तरह की वित्तीय सेवाओं को एक ही जगह पेश कर रही है। इसमें, बचत और चालू खाते, जमा, लोन, बीमा और निवेश उत्पाद शामिल हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज के साथ यह साझेदारी ग्राहकों को शाखाओं, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और असिस्टेड सेवाओं जैसे कई चैनलों के माध्यम से बैंकिंग व निवेश की एकीकृत सेवाओं उपलब्ध कराएगी।

’एक्सिस सिक्योरिटीज की विशेषज्ञता का उपयोग करके ग्राहक अब उन्नत ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, ब्रोकरेज योजनाएं और गहन रिसर्च का लाभ ले सकते हैं। ये सभी निवेश को सरल बनाने और उनके वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने को आसान बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह गठजोड़ ग्राहकों को सुविधा, पसंद और आत्मविश्वास के साथ एक मजबूत वित्तीय भविष्य बनाने के लिए सशक्त बनाता है।

इस साझेदारी पर उत्कर्ष एसएफबीएल के एमडी व सीईओ श्री गोविंद सिंह ने कहा: “उत्कर्ष एसएफबीएल ग्राहकों को सभी वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एक्सिस सिक्योरिटीज के साथ यह रणनीतिक गठबंधन हमारी सेवाओं को मजबूत बनाता है। इससे ग्राहकों को आसानी से निवेश करने और लंबी अवधि में दौलत बनाने में मदद मिलती है। हमने यह पेशकश अलग-अलग तरह के ग्राहकों की मांग को पूरा करने और उनके बैंकिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है।

एक्सिस सिक्योरिटीज के एमडी एवं सीईओ प्रणव हरिदासन ने इस साझेदारी पर कहा, “हम उत्कर्ष एसएफबीएल के साथ साझेदारी करके इसके ग्राहकों तक अपने निवेश और ट्रेडिंग समाधानों पहुंचाने के लिए उत्साहित हैं। हमारा लक्ष्य अपने टेक प्लेटफॉर्म, रिसर्च क्षमताओं और वृहद उत्पाद सूट के माध्यम से निवेश को आसान, सहज और अधिक सुलभ बनाना है। हम एक दीर्घकालिक साझेदारी की ओर देख रहे हैं। यह ग्राहकों को सार्थक मूल्य प्रदान करती है।”

उत्कर्ष एसएफबीएल ने माइक्रो-बैंकिंग ऋण (जेएलजी ऋण), एमएसएमई ऋण, होम लोन और मॉर्गेज लोन जैसे उत्पादों के माध्यम से अब तक इन बैंकिंग सेवाओं वंचित और अनछुए वर्गों की सेवा पर ध्यान केंद्रित किया है। बैंक अपनी टैबलेट-आधारित असिस्टेंट मॉडल, ‘डिजी ऑन-बोर्डिंग’ के माध्यम से एक सुविधाजनक डिजिटल ऑन-बोर्डिंग सुविधा भी प्रदान करता है। इससे ग्राहकों शाखा में जाए बिना खाता खोल सकता है।

 

 

Next Post

इंदौर पुलिस के झूठे हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

Thu Nov 27 , 2025
इंदौर. पुलिस द्वारा एक जमानत मामले में गलत और भ्रामक हलफनामा पेश किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल और चंदन नगर टीआई इंद्रमणि पटेल को सीधे तौर पर पक्षकार बनाते हुए कहा कि मामला पुलिस की विश्वसनीयता से जुड़ा है […]

You May Like