बांदीपोरा में झेलम नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत

श्रीनगर, (वार्ता) उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में शुक्रवार को झेलम नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना चेक चंद्रगीर इलाके में उस समय हुई जब तीनों युवक अचानक नदी में फिसल गए। स्थानीय निवासियों और स्वयंसेवकों ने बचाव अभियान शुरू किया और दो शव बरामद किये, जबकि तीसरा शव बाद में निकाला गया।

मृतकों की पहचान आदिल अहमद डार (18), समीर अहमद डार (22) और सोहेल अहमद डार (22) के रूप में हुई है, जो सभी हाजिन के चंद्रगीर के निवासी थे। इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बांदीपोरा जिले के हाजिन क्षेत्र में झेलम नदी में डूबने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में युवाओं की मृत्यु पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।

उपराज्यपाल ने कहा, “बांदीपोरा में डूबने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अनमोल युवा जानों के नुकसान से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ हैं। हम इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।”

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में डूबने की दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की चिर शांति के लिये प्रार्थना की।

उन्होंने इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और धैर्य प्रदान करने की भी प्रार्थना की।

 

Next Post

पीएनएम बैठक में कर्मचारियों की सुविधाओं पर लगी मुहर

Sat May 9 , 2026
जबलपुर: पमरे मुख्यालय में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ और रेलवे प्रशासन के बीच दो दिवसीय महत्वपूर्ण पीएनएम बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में रेल कर्मचारियों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए ठोस निर्णय लिए गए। संघ के अध्यक्ष सी.एम. […]

You May Like