ट्रैक्टर-ट्रॉली भुगतान विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमले में अधेड़ गंभीर रूप से घायल

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली के भुगतान को लेकर चल रहा विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। श्रीराम कॉलोनी, सटई रोड निवासी 40 वर्षीय भजन लाल यादव के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल भजन लाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित भजन लाल यादव ने बताया कि उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली बनवाने के लिए करीब 1 लाख 30 हजार रुपये जमा किए थे। आरोप है कि अनिल यादव और पूरन यादव ने ट्रॉली ले जाने के बहाने उसे बुलाया और वहां पहुंचते ही गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

भजन लाल का कहना है कि भुगतान विवाद को लेकर उसने पहले ही सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर आरोपियों ने हमला किया। मारपीट में उसके हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

रनेह के लिए गर्व का क्षण: जिस विद्यालय में की पढ़ाई, अब वहीं करेंगी अध्यापन

Sun Jul 12 , 2026
रनेह/दमोह। ग्राम रनेह के लिए यह अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है कि सुश्री राशि गोस्वामी पिता अनिल गोस्वामी का वर्ग-2 (संस्कृत विषय) के पद पर चयन हुआ है तथा उनकी पदस्थापना संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रनेह में हुई है।विशेष बात यह है कि जिस विद्यालय से उन्होंने […]

You May Like