नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जा रहे महा नवमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शुभकामना संदेश में लिखा, “महा नवमी के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! नवरात्रि का यह पावन पर्व सभी के लिए सौभाग्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए।”
महा नवमी नवरात्रि उत्सव का नौवाँ दिन है और इसका आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है। यह बुराई पर अच्छाई की विजय और देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की दिव्य शक्ति का प्रतीक है।
Next Post
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा
Wed Oct 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार से वाणिज्यिक एलपीजी (रसोई गैस) सिलेंडर की कीमतों में 15.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की। राष्ट्रीय राजधानी में आज से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम 15.50 रुपये बढ़ गये हैं। वहीं 14.12 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी […]

You May Like
-
2 months ago
ब्राउन शुगर व अफीम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
