काम में गति नहीं बढ़ाई, तो रोज पेनल्टी लगाएंः आयुक्त

इंदौर: सड़क और पुलिया के निर्माण कार्य में गति नहीं बढ़ाने पर ठेकेदार एजेंसी पर रोज पेनल्टी लगाई जाए. साथ सड़क निर्माण के लिए यातायात डायवर्ट कर काम तेजी से करके निर्माण पूरा करें.उक्त बात आज नगर निगम आयुक्त ने सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान कही. नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज शहर में निर्माणाधीन सड़कों का दौरा किया. आज भमोरी प्लाजा से एरोप्लेन प्लेन चौराहा तक एमआर-10 एवं सांवेर रोड इंडस्ट्रीयल एरिया तथा एमआर-5 सुपर कॉरिडोर से पीएमवाय तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान आयुक्त सिंघल ने भमौरी रोड पर पुलिया का काम शुरू नहीं करने पर निर्माण एजेंसी को फटकार लगाई और काम शुरू करने के निर्देश दिए. साथ ही निरीक्षण में सड़क निर्माण की धीमी गति को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए आधिकारियों को निर्देश दिए कि काम की गति नहीं बढ़ाने पर ठेकेदार एजेंसी पर रोज पेनल्टी लगाई जाए. जनता की यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो, इसके लिए सड़क डायवर्सन कर एक तरफ का यातायात बंद कर सड़क निर्माण कार्य करें. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगवंकर, अधीक्षण यंत्री ओपी कुशवाह, योजना प्रभारी नरेश जायसवाल, क्षेत्रीय झोनल अधिकारी एवं कंसलटेंट और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे

Next Post

बिजली आपूर्ति और राजस्व वसूली पर फिर सख्ती

Sun Jul 19 , 2026
इंदौर: मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह को एक बार फिर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति और समय पर राजस्व संग्रहण के लिए गंभीरता से काम करने की नसीहत देनी पड़ी. इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी के दोनों प्रमुख क्षेत्रों-बिजली आपूर्ति और […]

You May Like