‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7 सेंसर सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

मुंबई, 22 अक्टूबर (वार्ता) अभिनेता गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल अभिनीत फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यूए 7 प्रमाणपत्र मिला है। कौशल ओझा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 1990 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कॉमेडी-ड्रामा सात वर्षीय थॉमस की कहानी है, जो अपने लिए एक छोटा भाई चाहता है। अपना सपना पूरा करने के लिए वह लगातार झगड़ते रहने वाले माता-पिता के बीच सुलह कराने की कोशिश करता है। फिल्म में हृदांश पारेख ने थॉमस की भूमिका निभाई है, जबकि गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल उसके माता-पिता के किरदार में हैं।

निर्माता रंजन सिंह ने कहा कि यूए 7 प्रमाणपत्र मिलने से बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य इस फिल्म का आनंद एक साथ उठा सकेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म का निर्माण ल्यूमिनोसो पिक्चर्स, सिविक स्टूडियोज, गुड बैड फिल्म्स और फ्लिप फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माताओं में अनुष्का शाह, रजनिकांत ओझा, चारु ओझा, रंजन सिंह, अनुराग कश्यप, अक्षय ठक्कर और कबीर आहूजा शामिल हैं। फिल्म का संगीत शैलेन्द्र बर्वे ने तैयार किया है।

.....

Next Post

अंजना सिंह की 'पतोहिया हंटर वाली' का डिजिटल प्रीमियर 23 अक्टूबर को

Thu Oct 22 , 2026
मुंबई, 22 अक्टूबर (वार्ता) भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह की फिल्म ‘पतोहिया हंटर वाली’ का डिजिटल प्रीमियर 23 अक्टूबर को एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होगा। निशांत उज्ज्वल कृत इस फिल्म में दहेज जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठाने वाली बहू की कहानी दिखाई गई है। रेणु […]

You May Like