![]()
रीवा। रीवा में पिछले चार दिन से कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा पड़ रहा है. जिसके कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है. लिहाजा सुबह सडक़ो में वाहन दौडऩे के बजाए रेंगते हुए नजर आते है. वही घने कोहरे ने टे्रन की रफ्तार को कम कर दिया. भोपाल से चलकर रीवा पहुंचने वाले रेवांचल ट्रेन सुबह 9 बजे स्टेशन पहुंची. लेट होने के कारण यात्रियों को परेशनी हुई.
दरअसल विजिबिलिटी कम होने के कारण रेवांचल अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलम्ब से पहुंची. जिले में बूंदाबांदी के बाद एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. 24 घंटे के अंदर पांच डिग्री तापमान में उछाल आया है. न्यूनतम तापमान गुरूवार को 7.2 डिग्री रहा, जबकि इसके पहले 11.4 डिग्री था. वही दिन का तापमान 23 डिग्री आका गया. बुधवार को जहा दिन भर बादल और धुंध छाया रहा. वही गुरूवार को अच्छी धूप खिली रही, लेकिन ठंड हवाओ के चलने के कारण गलन भरी ठंड बनी रही. सुबह कोहरे के साथ अच्छी ओस पड़ रही है जिसे फसल के लिये लाभ दायक माना जा रहा है. फरवरी में कोहरा नही पड़ता लेकिन इस बार लगातार चार दिन से सुबह घना कोहरा हो रहा है. तडक़े पांच बजे तक कोहरा नही था और 6 बजे से घना कोहरा शुरू हुआ जो 8 बजे तक रहा. इसके बाद तेज धूप के चलते कोहरे की चादर हट गई. अभी एक सप्ताह तक इसी तरह कड़ाके की ठंड पड़ेगी और महाशिवरात्रि के बाद से दिन की ठंड का असर कम होगा. गेंहू की फसल के लिये ठंड फायदेमंद है. दरअसल इस बार गेंहू की बोनी देर से हुई है देर तक ठंड पड़ेगी तो फायदा होगा.
