दिल्ली कैपिटल्स ने दिया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 204 रनों का लक्ष्य

वडोदरा, 05 फरवरी (वार्ता) कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स (57), लॉरा वुलफार्ट ( 44 ) और शिनेल हेनरी (नाबाद 35) की विस्फोटक पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिजेल ली और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। छठें ओवर में अरुंधति रेड्डी ने शेफाली वर्मा 13 गेंदों में 20 रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद आठवें ओवर में एन डी क्लार्क ने लिजेल ली को भी आउट कर पवेलियन भेज दिया। लिजेल ली ने 30 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 37 रन बनाये। 16वें ओवर में सायली सातघरे ने जेमिमाह रॉड्रिग्स को आउटकर आरसीबी को तीसरी सफलता दिलाई। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 37 गेंदों में आठ चौके लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 203 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वुलफार्ट पारी की आखिरी गेंद पर रनआउट हुई। उन्होंने 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लागत हुए 44 रन बनाये। वहीं शिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 35 रन बनाये।

आरसीबी के लिए अरुंधती रेड्डी, एन डी क्लार्क और सायली सातघरे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

दिग्गज क्रिकेटरों ने कहा 'पाकिस्तान लेगा यू-टर्न...'

Thu Feb 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 फरवरी (वार्ता) बांग्लादेश को आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप से आउट कर दिया था क्योंकि वो अपने मुकाबले भारत में खेलने को राजी नहीं हुआ। आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की एंट्री कराई। इस फैसले से पाकिस्तानी टीम को मिर्ची लग गई और उसने भारत के […]

You May Like