
पानसेमल। भाजपा अज़जा मोर्चा बड़वानी जिला महामंत्री एवं पदाधिकारियों द्वारा भोपाल में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं केंद्रीय कृषि एवं पंचायत विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात कर पानसेमल जनपद पंचायत क्षेत्र सहित संपूर्ण बड़वानी जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को फसल बीमा,मुआवजा एवं राहत पैकेज दिलाने की मांग की हे तथा जनपद पंचायत अध्यक्ष पानसेमल श्रीमती शिला विनोद वसावे एवं अजजा मोर्चा जिलामंत्री विनोद वसावे ने जनपद पंचायत कार्यालय के जीर्ण-शीर्ण भवन के स्थान पर नवीन भवन के स्वीकृति की भी मांग उठाई ज्ञापन के माध्यम से की है।केंद्रीय मंत्री चौहान ने दोनों विषयों पर चर्चा कर शीघ्र निराकरण हेतु आश्वासन दिया हे।इस अवसर पर अ.ज.जा मोर्चा बड़वानी के पूर्व जिलाध्यक्ष रैलाश सेनानी, जिला मंत्री अजय लोहारे, मंडल उपाध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
