श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

कोलंबो, 07 मार्च (वार्ता) श्रीलंकाई नौसेना ने गुरुवार रात श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और एक मछली पकड़ने वाली नाव जब्त की।

यह जानकारी श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार को एक बयान में दी। बयान में कहा गया कि ये गिरफ्तारियां देश के उत्तरी प्रांत मन्नार के तटवर्ती जलक्षेत्र में हुईं।

नौसेना ने कहा कि जब्त नाव और मछुआरों को मन्नार लाया गया तथा आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए मन्नार के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया गया।

इन नवीनतम गिरफ्तारियों के साथ, श्रीलंकाई नौसेना ने 2025 में अपने जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के लिए कुल 19 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया है और 145 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है।

श्रीलंकाई नौसेना ने दोहराया कि वह विदेशी जहाजों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़ने को रोकने के लिए अपने जलक्षेत्र में नियमित गश्त और अभियान चला रही है, तथा स्थानीय मछुआरों की आजीविका पर इसके प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की।

 

Next Post

प्रधानमंत्री कार्टून विवाद: मद्रास उच्च न्यायालय ने केंद्र को तमिल पत्रिका की वेबसाइट को बहाल करने का दिया निर्देश

Fri Mar 7 , 2025
चेन्नई, 07 मार्च (वार्ता) मद्रास उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को लोकप्रिय तमिल पत्रिका ‘आनंद विकटन’ की वेबसाइट बहाल करने का निर्देश दिया है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल में हुई अमेरिका यात्रा के दौरान एक विवादास्पद कार्टून प्रकाशित करने के बाद ब्लॉक कर दिया गया था। न्यायालय ने […]

You May Like