केपीआई ग्रीन एनर्जी ने गुजरात में कोल इंडिया के लिए 200 मेगावाट क्षमता की सौर बिजली परियोजना चालू की

नई दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता) केपीआई ग्रीन एनर्जी ने गुजरात में कोल इंडिया के लिए 200 मेगावाट (एसी) / 269 मेगावाट (डीसी) सौर ऊर्जा क्षमता परियोजना का निर्माण कर उसे सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि खावड़ा में गुजरात इंडस्ट्रीज पावर कंपनी लि (जीआईपीसीएल) सोलर पार्क में स्थापित यह परियोजना 300 मेगावाट (एसी) / 405 मेगावाट (डीसी) के ग्रिड से जुड़ी, सौर बिजली परियोजना है कि जिसमें फोटोवोल्टिक (पीवी) पाल जमीन के ऊपर बिछाए गये हैं। परियोजना का हिस्सा है, जिसे केपीआई ग्रीन एनर्जी ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) आधार पर विकसित कर रही है। इस परियोजना को गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी (गेडा) द्वारा प्रमाणित किया गया है।

केपीआई ग्रीन एनर्जी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. फारुक जी. पटेल ने कहा, ” कोल इंडिया जैसे प्रतिष्ठित और बड़े संगठन के साथ इस स्तर की परियोजना पर काम करना, केपीआई ग्रीन एनर्जी की यूटिलिटी-स्केल सौर परियोजनाओं में हमारी क्षमता पर बाजार के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। हम आने वाले महीनों में परियोजना की शेष क्षमता को भी सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे भारत के अग्रणी सोलर ईपीसी खिलाड़ियों में हमारी स्थिति और मजबूत होगी।” कंपनी ने कहा है कि इस परियोजना के चालू होना से केपी ग्रुप के वर्ष 2030 तक 10,000 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो विकसित करने के घोषित लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

.....

Next Post

नगर निगम में नवनियुक्त एल्डरमैनों का हुआ आत्मीय स्वागत

Mon Jul 20 , 2026
खंडवा। नगर पालिक निगम के सभागृह में नवनियुक्त एल्डरमैनों के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव के नेतृत्व में सभी सम्माननीय एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई प्रेषित […]

You May Like