सतना:कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन्द्र व प्रदेश की सरकारों को अड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब भाजपा के नेताओं के भाषणों की सच्चाई अब जनता जान चुकी है.सरकारें की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है.अल्प प्रवास पर सतना आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री पटवारी ने सोमवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने लाडली बहनों से 3हजार देने और बढ़ी हुई एम एस पी पर किसानों से खरीदी का वादा किया था.
सरकार बनने के बाद तीन साल का समय गुजर गया.सरकार ने जनता के किसी भी वादे को पूर नहीं किया.उन्होने एन सी बी के आंकडों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला और बेटियां सुरक्षित नहीं है.देश का 32 प्रतिशत अपराध मध्यप्रदेश में दर्ज हो रहा है.हर दिन 32 बेटियां गायब हो रही है.एक ही दिन में 26 मामले ऐसे दर्ज हो रहे हैं.जिसमें कहीं न कहीं किसी बहन के साथ बदसलूकी हो रही है.
श्री पटवारी ने कहा कि ऐसे ज्यादातर मामलों में भारतीय जनता पार्टी कार्यकत्र्ता या नेता की संलिप्तता सामने आ रही है.उन्होने प्रदेश में जंगलराज होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुर्सी में बैठे लोग चिट संस्कृति के अनुसार काम कर रहे हैं.प्रदेश के फैसले ऊपर बैठे लोग ले रहे है.उन्होने कहा कि तमाम तरह की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनकी पार्टी नेता और कार्यकत्र्ता विपक्ष की उचित भूमिका निभा रहे है.इस मौके पर काग्रेस जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा,पूर्व मंत्री सईद अहमद,पूर्व विधायक निलाशु चतुर्वेदी,कल्पना वर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा उपस्थिति थे.
सम्भागीय सम्मेलन में राहुल गांधी आएगे
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के सभी सम्भागों में कार्यकत्र्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है.इसकी शुरूआत रीवा से होगी,जिसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी भाग लेंगे.इसके बाद जिला स्तर पर भी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे.जिसकी शुरूआत सतना से होगी.उन्होने बताया कि दायित्वधीन पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा का काम निरन्तर जारी रहेगा.इसको ब्लाक और मंडल स्तर तक किया जाएगा. ताकि संगठन मजबूत हो सके
