विवाद खत्म, विनय जैन व ऊषा चौहान ने एक दूसरे को बहन-भाई बताया

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनय जैन और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऊषा चौहान का विवाद अंततः पार्टी नेताओं की मौजूदगी में सहजता से हल हो गया। विनय जैन ने ऊषा चौहान को अपनी बड़ी बहन बताया और वहीं ऊषा चौहान ने विनय जैन को अपना छोटा भाई बताया। दोनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी और पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल के समक्ष कहा कि अब हमारे बीच कोई विवाद नहीं हैं, कुछ गलतफहमी की वजह से यह सब वाक्या हुआ था।

वहीं विनय जैन ने कहा कि उनके लिये सभी भाजपा कार्यकर्ता देवतुल्य है और वह सभी को साथ लेकर चलते हैं आगे भी उनका यही ध्येय रहेगा। भाजपा महामंत्री विनय जैन ने कहा कि हम सभी मिलकर पार्टी की बेहतरी और मजबूत बनाने के लिये काम करते रहेंगे। ज्ञांतव्य है कि विगत दिवस पार्षद मोहित जाट के एक दीपावली मिलन समारोह में भाजपा नेत्री ऊषा चौहान ने अपनी उपेक्षा को लेकर नाराजगी व्यक्त कर दी थी, जिसके बाद ऊषा व विनय जैन का विवाद सोशल मीडिया ने गरमा दिया था।

 

Next Post

चीन ने अपनी 15वीं पंचवर्षीय योजना पर एक रिपोर्ट पेश की

Fri Nov 7 , 2025
बीजिंग, 07 नवंबर (वार्ता) चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2026-2030) पर एक थिंक टैंक रिपोर्ट शुक्रवार को बीजिंग में जारी की गयी। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अधिवेशन में इसे पार्टी इतिहास और साहित्य की केंद्रीय संस्था और शिन्हुआ ने संयुक्त […]

You May Like