ग्वालियर: हरसी पहाड़ी के पीछे एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है।शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि यह हत्या भी हो सकती है या आत्महत्या, फिलहाल जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि शव करीब 4 से 5 दिन पुराना है और हालत खराब हो चुकी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास पूछताछ कर रही है।
