जबलपुर: जबलपुर जंक्शन और मदन महल स्टेशन पर पैदल पटरी पार करना कुछ यात्रियों को महंगा पड़ गया। रेल सुरक्षा बल और रेलवे वाणिज्य विभाग के संयुक्त दल ने जांच के दौरान 14 यात्रियों को रेल नियम तोड़ने पर पकड़ा। अपनी जान जोखिम में और रेल सुरक्षा को खतरे में डालने पर आरोपित यात्रियों पर जुर्माना किया गया। संयुक्त दल ने रेलवे स्टेशन और आउटर पर जांच अभियान चलाकर अवैध वेंडरों को भी दबोचा।
26 वेंडर रेलवे की अनुमति के बिना स्टेशन और ट्रेन में जाकर खाद्य सामग्री विक्रय करने की चेष्टा कर रहे थे। पकड़े गए अवैध वेंडरों पर रेल अधिनियम के अनुसार कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले छह आटो चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। एक यात्री को अवैध तरीके से दिव्यांग कोच में यात्रा करते और दो यात्रियों को ट्रेन की जंजीर खींचने पर पकड़ा गया। एक यात्री पर प्लेटफार्म में धूम्रपान करने पर कार्रवाई की गई है। सघन जांच के दौरान कुल 50 मामले दर्ज किए गए
