जंगली जानवर से टकराने से बाइक सवार घायल 

दमोह। तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झलौन मार्ग पर स्थित बगदरी के पास एक बाइक पर व्यक्ति जंगली जानवर से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ रहा। घटना की सूचना राहगीरों द्वारा 108 वाहन को दी गई, जहां सूचना मिलते ही पायलट कृष्ण कुमार यादव डॉ विजय सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और घायल को उठाकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जानकारी के अनुसार गुड्डू पिता नारायण सिंह लोधी उम्र 45 वर्ष निवासी मोहड़ थाना तेजगढ़ है। जो किसी कार्य को लेकर बाइक से तेंदूखेड़ा आ रहे थे, लेकिन रास्ते में बगदरी के सुनसान जंगल से अचानक कोई जंगली जानवर सड़क पर आ गया बाइक सवार टकराकर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

केवलराम घाट पर चार श्रद्धालु डूबे, तीन को बचाया, एक की मौत 

Tue Aug 18 , 2026
ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में मंगलवार को नर्मदा नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गोमुख घाट के समीप केवलराम घाट पर गहरे पानी में गए लखनऊ, उत्तर प्रदेश के चार श्रद्धालु डूबने लगे। नाविकों, होमगार्ड और एसडीईआरएफ जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर तीन श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर […]

You May Like