कॉम्बिंग गश्त :165 फरार वारंटी गिरफ्तार, 307 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

ग्वालियर:कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देष्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया। अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाषों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 76 स्थाई वारंट, 89 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 159 गुण्डा एवं 148 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना पुरानी छावनी में 02 तथा थाना चीनोर में 03 प्रकरण पंजीबद्व किये गये और थाना कम्पू में जुआ का 01 एवं थाना महाराजपुरा, इन्दरगंज, गिरवाई में सट्टा का 01-01 प्रकरण दर्ज किया गया। शहर एवं देहात के विभिन्न थानों में धारा 151 जाफौ एवं अन्य अपराधों के तहत 5 कार्यवाहियां की गई।

Next Post

जनेकृविवि में कल होगा कृषि मंथन कार्यक्रम

Tue Apr 7 , 2026
जबलपुर:कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत 8 अप्रैल को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय कृषि मंथन कार्यशाला आयोजित होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कषाना, […]

You May Like