बूथ अध्यक्ष के निवास पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात

बैतूल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गंज मंडल अंतर्गत शास्त्री वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 117 के अध्यक्ष उदय अमझरे के निवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकजनों के साथ सामूहिक रूप से सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और संदेशों को उपस्थितजनों ने गंभीरता से सुना और प्रेरणा ली। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

चंदेरी में बूथ क्रमांक 40 पर हितानंद ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात

Sun Jan 25 , 2026
चंदेरी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को अशोकनगर जिले के चंदेरी विधानसभा क्षेत्र स्थित बूथ क्रमांक 40 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ सुना। इस अवसर पर हितानंद ने कहा कि ‘मन […]

You May Like