सांसद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरक्षक निलंबित

जबलपुर: सोशल मीडिया पर दमोह सांसद राहुल सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरक्षक रत्नेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक रत्नेश तिवारी पिता रमेश तिवारी, निवासी जिला दमोह, वर्तमान में पुलिस लाइन जबलपुर में पदस्थ हैं। वह बीते 15 अक्टूबर 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर आरक्षक रत्नेश तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में आरक्षक दमोह सांसद राहुल सिंह के विरुद्ध अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी करते नजर आए। वीडियो के सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक रत्नेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

Next Post

पहाड़ काटकर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी: सरकारी जमीन हड़पने और पेड़ काटने का गंभीर आरोप

Thu Oct 29 , 2026
​ग्वालियर: नगर निगम के वार्ड क्रमांक 65 में बहुमूल्य शासकीय भूमि पर भू-माफिया की तरह अवैध कॉलोनी विकसित करने और प्राकृतिक धरोहर पहाड़ को छलनी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। विधायक प्रतिनिधि (ग्वालियर ग्रामीण) जंडेल सिंह यादव ने पार्षद पति पर सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग और […]

You May Like