नए प्रोजेक्ट में रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगी निर्मित कौर अहलूवालिया

मुंबई, 16 नवंबर (वार्ता) अभिनेत्री निर्मित कौर अहलूवालिया अपने आगामी प्रोजेक्ट में नए रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगी।निर्मित कौर अहलूवालिया ने हाल ही में भोपाल में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी की है। अभिनेत्री अपने इस नए रूप को दर्शकों के सामने पेश करने को लेकर उत्साहित हैं।
निर्मित ने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें प्रशंसकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उनकी इन तस्वीरों पर अभिनेत्री मौनी रॉय और कृष्णा श्रॉफ ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें नए प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

निर्मित ने कहा कि भोपाल में शूटिंग पूरी करना उनके लिए खास अनुभव रहा। एक कलाकार के तौर पर अलग-अलग भूमिकाओं को निभाना हमेशा चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होता है। इस बार रोमांटिक भूमिका में काम करना उनके लिए एक नया अनुभव रहा है। उन्होंने मौनी रॉय और कृष्णा श्रॉफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों हमेशा उनका समर्थन करती रही हैं। उनका प्यार और प्रोत्साहन उनके लिए काफी मायने रखता है। इस नए प्रोजेक्ट के जरिए निर्मित कौर अहलूवालिया दर्शकों के सामने अपने अभिनय का एक अलग पक्ष पेश करने की तैयारी में हैं। हालांकि, निर्माताओं ने फिलहाल प्रोजेक्ट से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा नहीं किया है।

.....

You May Like