
जबलपुर। कटंगी थाना अंतर्गत बोरिया पेट्रोल पंप के ट्रक- ई रिक्शा में भिड़ंत हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि पप्पू चक्रवर्ती 45 वर्ष निवासी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह केटरिंग का काम करता है, उसकी पहचान के आबिद अहमद की रिश्तेदारी कटंगी में है जहां पर खाना बनाने का आर्डर मिलने पर कल वह अपने साथी सुधीर कुमार, मीरा बाई के साथ बेटरी वाले रिक्शे में कटंगी आया था। काम के बाद जबलपुर वापस जाते समय बेट्री वाला रिक्शा जिसे सुधीर उसराठे चला रहा था के साथ मीरा बाई और आबिद के रिश्तेदार नजबुन बी और सुल्ताना अहमद बैठी थी , वह आबिद के साथ मोटर सायकल से थोडा पीछे पीछे चल रहा था, जैसे ही देर रात बोरिया पेट्रोल पंप के थोडा आगे पहुंचे तभी कटगी तरफ से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाते हुये रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दिया, टक्कर लगने से रिक्शा मे बैठी मीरा बाई, नजवुन बी, सुल्ताना अहमद एवं रिक्शा चालक सुधीर उसराठे रिक्सा सहित रोड किनारे गिर गये, सभी को हाथ, पैर एवं शरीर में चोटें आई है, ट्रक चालक टक्कर मारकर जबलपुर तरफ भाग गया।
