भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को ‘राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग’ का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति के कुशल नेतृत्व और दीर्घ अनुभव का लाभ निश्चित रूप से राष्ट्रीय आयोग को मिलेगा, जिससे देश में पिछड़ा वर्ग के हितों के संरक्षण को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर उनके सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामना की है।
सीएम डॉ यादव ने साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई
