आष्टा में 61 करोड़ की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण, 3800 विद्यार्थियों को मिली आधुनिक शिक्षा की सौगात

आष्टा: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को आष्टा में नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 61 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह भव्य भवन प्रथम चरण में 15 एकड़ क्षेत्र में तैयार किया गया है, जो क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को नए भवन की सौगात मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऐसे संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब की व्यवस्था की गई है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी विशेष ध्यान देते हुए परिसर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की गई है।वर्तमान में विद्यालय में करीब 3800 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं, जहां केजी-1 से लेकर कक्षा 12वीं तक शिक्षण की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और कृषि संकाय संचालित किए जा रहे हैं।

विद्यालय में 160 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है और विद्यार्थियों के लिए 90 कक्ष बनाए गए हैं। उनके सर्वांगीण विकास के लिए परिसर में खेल मैदान और बॉटनिकल गार्डन भी विकसित किया गया है।परिवहन सुविधा के तहत 16 बसें संचालित की जा रही हैं, जो आसपास के लगभग 100 गांवों से विद्यार्थियों को निःशुल्क विद्यालय तक लाने का कार्य कर रही हैं। यह विद्यालय क्षेत्र के ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा।

Next Post

फ्रिज का कंप्रेसर फटने से घर में लगी आग,पड़ोसी बने मददगार

Sun Apr 12 , 2026
पांढुरना: ग्राम मारूड़ निवासी नागोराव कडू के घर के फ्रिज का कंप्रेसर में जोरदार धमाके के साथ ही फटते ही आग लगी और यह तेजी से फैलने लगी,सूचना मिलते ही नगर मुख्यालय से फायर दल वाहन के साथ घटनास्थल पहुंचे,हाला कि तब तक परिजनों एवं पड़ोसियों की मदद से आग […]

You May Like