दीपावली से पहले एमजी रोड के व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत

देवास। दीपावली पर्व से पहले एमजी रोड के व्यापारियों को सड़क चौड़ीकरण कार्य का लाभ मिलने की उम्मीद है। सड़क चौड़ीकरण से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही सुगम होगी।

नगर निगम सभापति रवि जैन ने नेता सत्तापक्ष मनीष सेन के साथ एमजी रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभापति जैन ने सयाजी द्वार से नॉवेल्टी चौराहे तक पैदल भ्रमण कर सड़क चौड़ीकरण, सेंट्रल लाइटिंग, सीवरेज एवं पेयजल पाइपलाइन सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि दीपावली के पहले शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान एल्डरमैन सचिन सोनी, निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, उपयंत्री श्यामसुंदर रघुवंशी सहित स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

Next Post

मध्यावधि चुनाव के बाद अमेरिका-इजरायल ने बनाई ईरान पर नए हमलों की योजना

Thu Oct 22 , 2026
वाशिंगटन/यरुशलम, 22 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका और इजरायल ने तीन नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर नए सैन्य हमले करने की योजनाएं तैयार की हैं। दोनों देश अपनी सैन्य तैयारियां तेज कर रहे हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने बुधवार को अमेरिकी अधिकारियों और योजनाओं से अवगत […]

You May Like