बारिश बनी आफत, भोपाल-राजगढ़ को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग बंद

भोपाल: लगातार हो रही बारिश के चलते पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से भोपाल और राजगढ़ को जोड़ने वाले बैरसिया-नरसिंहगढ़ के अस्थायी वैकल्पिक मार्ग को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने तेज बहाव और जलभराव को देखते हुए इस रास्ते पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है।बैरसिया एसडीएम के आदेश के बाद संबंधित विभागों को बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी स्थिति में इस मार्ग का उपयोग न करें और केवल सुरक्षित वैकल्पिक रास्तों से ही यात्रा करें। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि जनवरी 2025 में पार्वती नदी का 49 साल पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद इसी अस्थायी मार्ग से वाहनों की आवाजाही कराई जा रही थी। लेकिन अब नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण यह मार्ग भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

Next Post

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा में सहयोग से हिंद महासागर में मजबूत होगी भारत की स्थिति

Tue Jul 7 , 2026
जकार्ता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia’ से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो द्वारा दिए गए इस सम्मान को पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों और दोनों देशों के बीच के सदियों पुराने संबंधों को समर्पित किया है। इस […]

You May Like