
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत महावीर वेयर हाउस का ताला तोड़कर 1.20 लाख की राहर चोरी की पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि अमित गोपाल जैन 48 वर्ष निवासी दीनदयाल वार्ड शहपुरा ने लिखित शिकायत की कि वह गल्ले का व्यापार का काम करता है एवं उसकी अतुल टेडर्स के नाम से फर्म है। वह गल्ला खरीद कर महावीर वेयर हाउस शहपुरा में स्टाक करता है। वहां पर उसकी 60 बोरी राहर रखी हुयी थी, कुछ बोरिया धान की भी रखी हुयी थी, वह 27 सितंबर को रात लगभग 9 बजे वेयर हाउस से अपना माल देखकर घर चला गया था, जिसके बाद सुबह लगभग 6-30 बजे रमेश पटैल निवासी भमकी जिनका खेत वेयर हाउस के पास में ही है उनके द्वारा उसे जानकारी प्राप्त हुयी कि महावीर वेयर हाउस का ताला टूटा हुआ है। उसने जाकर देखा तो वेयर हाउस के ताले का कुंदा टूटा था, उसने शटर खोलकर अंदर जाकर देखा उसके 40 बोरी राहर कीमती 1 लाख 20 हजार रूपये की गायब थी।
