इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से PCB का एक्शन, 7 खिलाड़ियों को चलती सीरीज से किया बाहर, कोच पर भी गिरी गाज

बर्मिंघम, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव। 7 खिलाड़ी बाहर, सरफराज अहमद की जगह माइक हेसन बने नए मुख्य कोच।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने सोमवार को टेस्ट टीम से 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया, जबकि मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पदों से हटा दिया गया है। उनकी जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को जिम्मेदारी दी गई है।

किसको मिली किसकी जगह?
पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद आवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से रिलीज कर दिया है। इन खिलाड़ियों की जगह साइम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बैग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर को टीम में शामिल किया गया है।

कैसा है इन खिलाड़ियों का अनुभव?
इन सात नए खिलाड़ियों में से पांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। साइम अयूब ने पाकिस्तान के लिए 8 टेस्ट, जबकि अब्दुल्ला फजल ने 2 टेस्ट खेले हैं। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अराफात मिन्हास पाकिस्तान के लिए 3 वनडे और 4 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज साद बैग को भी टीम में जगह मिली है। वो 2025-26 कायदे आजम ट्रॉफी में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे। वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुहम्मद इमरान जूनियर भी टीम का हिस्सा होंगे। मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह ने अभी तक पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।

क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला?
पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों टेस्ट गंवा दिए हैं। लीड्स में मिली हार के बाद लॉर्ड्स में भी टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। लॉर्ड्स टेस्ट में हार पाकिस्तान की पिछले 11 विदेशी टेस्ट मैचों में 10वीं हार थी। पाकिस्तान की टीम मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी सबसे निचले स्थान पर है।

टीम ने अब तक 2 मैच जीते हैं और 6 में हार झेली है, जिससे उसका जीत प्रतिशत केवल 16.67 प्रतिशत है। पिछले 20 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को 15 हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम में हुए इस बड़े बदलाव के बाद सभी की नजरें 9 सितंबर से बर्मिंघम में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट पर होंगी।

बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की नई टीम
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान आवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी, रजाउल्लाह, साद बैग (विकेटकीपर), साइम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।

Next Post

हर मिनट लाखों की कमाई! दुनिया के टॉप-10 अमीर एथलीट्स में शुमार लियोनेल मेसी, जानें कितनी है संपत्ति

Tue Sep 1 , 2026
नयी दिल्ली, एक खिलाड़ी के तौर पर लियोनेल मेसी का का सफर बार्सिलोना के साथ काफी लंबे समय तक रहा। FC बार्सिलोना की अंडर-14 टीम के साथ उन्होंने इसकी शुरुआत की थी। दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 39 साल की उम्र में इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट की घोषणा की है। […]

You May Like