खाद्य पदार्थ की जांच पर फूड निरीक्षक घिरे

देवसर। कलेक्टर के निर्देश पर फूड निरीक्षक आज देवसर के एक होटल में पहुंच मिठाइयों का सेम्पल लिया। इसकी जानकारी मिलते ही मीडिया कर्मी भी पहुंच गये और पिछले वर्ष लिये गये सेम्पलों के बारे में पूछतांछ करने लगे, लेकिन आरोप है कि फूड इंस्पेक्टर ने गोलमाल जवाब दिया। जानकारी के अनुसार फूड ऑफिसर मुकुंद झारिया आज देवसर बाजार पहुंच नायब तहसीलदार शिवनंदन सिंह के साथ राजस्थान मिष्ठान भंडार मिठाइयों का सेम्पल लिया, लेकिन पिछले साल लिये गये सेम्पलों के कार्रवाई के मामले में गोलमाल जवाब दिया है। उक्त कार्रवाई पर लोगों ने तरह-तरह के सवाल उठाएं हैं।

Next Post

8 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी हट्टा से गिरफ्तार

Wed Aug 26 , 2026
सिंगरौली: सरई थाना क्षेत्र के ग्राम हट्टा निवासी एक पुराना स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मस्कोले के नेतृृत्व में की गई है। जानकारी के अनुसार हट्टा गांव निवासी मखोली उर्फ […]

You May Like