स्वीकृत विकास कार्य शुरू न होने पर 15 दिन में तालाबंदी की चेतावनी

राहतगढ़: परिषद सभाकक्ष में परिषद की बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता नप अध्यक्ष प्रियंका गोलू राय द्वारा की गई.परिषद के जारी एजेंडा में प्रस्तुत कुल 174 बिंदुओं पर उपस्थित पार्षदों ने विचार विमर्श किया और सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया.

इस दौरान अध्यक्ष श्रीमती राय ने कहा कि नगर विकास में मिलजुलकर कार्य करना है. वही वर्ष 2024 एवं 2025 में स्वीकृत कार्यों के अब तक शुरू नहीं होने को लेकर अध्यक्ष सहित कुछ पार्षदों ने अधिकृत अधिकारी आकाश जैन के समक्ष से नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर 15 दिवस में स्वीकृत कार्य शुरू नहीं किए तो धरना एवं नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी करने बाध्य होंगे. इस पर श्री जैन ने आश्वासन दिया कि 15 दिवस के भीतर सभी स्वीकृत कार्यों के निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिए जाएंगे.बैठक में पार्षद राजू अहिरवार, दीपक डैनी जैन, सुमन नेकीराम खटीक, नईम मंसूरी, नीलू ताम्रकार, अफसरी शाह, शाहजहां बी, प्रवीण गोस्वामी, सीता भारती, महेश गौर मौजूद थे.

Next Post

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, बाईके जप्त

Thu Mar 26 , 2026
ग्वालियर:शहर में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाते हुए डबरा सिटी पुलिस ने एक सक्रिय गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक पुराना आदतन […]

You May Like