आज जिनका जन्म दिन है- सोमवार 27 जुलाई 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य लाभ का योग है. वर्ष के मध्य में स्थिति सामान्य रहेगी. धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. वर्ष के अन्त में शत्रु पक्ष से कष्ट होगा. चिन्ता रहेगी. मित्रों के कारण व्यवधान आ सकता है, व्यर्थ के वाद विवाद से व्यय में वृद्धि होगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष से कष्ट होगा. प्रगति का योग है, सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्य एवं धार्मिक कार्यो में लगना होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को कार्य श्रम होगा, सफलता मिलेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को मित्रों के कारण कार्य में मदद मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को व्यवधान आ सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को संयमित होकर कार्य करने में मदद मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को व्यवधान आ सकता है. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को संयमित होकर कार्य करने में मदद मिलेगी.
———————————————————
पंचांग 27 जुलाई 2026:-
रा.मि. 05 संवत् 2083 आषाढ शुक्ल त्रयोदशी चन्द्रवासरे दिन 4/0, मूल नक्षत्रे दिन 11/26, वैधृति योगे रात 12/41, तैतिल करणे सू.उ. 5/22, सू.अ. 6/38, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
———————————————————
आज का भविष्य- सोमवार 27 जुलाई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य शांतिप्रिय, होगा. अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला न्यायप्रिय ईमानदार होगा. कला और साहित्य आदि में विशेष लगाव रहेगा. धार्मिक आस्था अच्छी रहेगी. जीवन में सुखी रहेगा.
———————————————————
मेष- युवाओं का ध्यान मौज मस्ती पर रहेगा. खानपान की गडग़ड़ी से सेहत बिगड़ेगी. संयम रखकर कार्य करें. व्यर्थ के विवाद से बचें. निजी कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
वृषभ- पारिवारिक योजनाओं में बढ़ चढकर हिस्सा लेंगेे. लक्ष्य प्राप्ति के विशेष प्रयत्न आवश्यक है. व्यापार व्यवसाय में सावधानी रखें. व्यर्थ के विवाद से बचें.
मिथुन- धार्मिक कार्यो में आस्था बढ़ेगी. पिछले अनुभवों से सबक लेकर वृषभे बढ़े. सतर्कता से कार्य करें. कामकाज पूरा होगा.
कर्क- किसी कार्य को लेकर मन में दुविधा रहेगी. अधिकारी वर्ग खुश रहेगा. शिक्षा संतान के कार्य में सफलता मिलेगी. अनायास शुभ प्रसंग सामने आ सकता है.
सिंह- मित्रों से किया वादा पूरा न करने का मलाल रहेगा, आय में बढ़ोत्तरी के आसार हैं. लोकप्रियता में वृद्धि होगीं. आवश्यक वस्तुओं की प्राप्ति होगी. यात्रा आनन्दमय रहेगी.
कन्या- अचानक नई परेशानियां हैरान कर सकती हैं. विरोधियों से सतक्र रहकर कार्य करें. धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है. नजदीकी सहयोग मिलेगा.
तुला- मनमौजी सोच आपके लिये नुकसानदायक हो सकती है. पारिवारिक विवादों को टालें. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. रोजगार की प्राप्ति होगी.
वृश्चिक- सपने साकार करने का समय है, परिश्रम की कटौती न करें. अड़चने धीरे धीरे सुलझेंगी. विलासिता की वस्तुओं का संग्रह होगा. प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी.
धनु- कार्य की दृष्टि से खुद को पहिले से अधिक चुस्त दुरूस्त महसूस करेंगे. परिश्रम अधिक करना होगा, नया खर्च सामने आ सकता है.
मकर- रूका हुआ धन मिलने के आसार हैं, कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पडेगा. सामाजिक कार्य में संलग्नता रहेगी. आर्थिक समस्या का समाधान होगा.
कुम्भ- वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने से युवा वर्ग उत्साहित रहेगा. नौकरी में तरक्की होगी. महत्वपूर्ण कामकाज बनेगा. माता पिता के सहयोग से समस्याएं हल होंगीं.
मीन- महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने में देरी से लाभ मिलना मुश्किल है. मांगलिक कार्य बनेगा. सुख वैभव ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
आषाढ शुक्ल त्रयोदशी को मूल नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, स्टील, जौ, गेहॅू, ज्वार के भाव में नरमी का रूख रहेगा. गुड़ खांड, शक्कर, सरसों, अरंडी, के भाव में नरमी रहेगी. उसके बाद तेजी का योग है. भाग्यांक 3721 है.
———————————————————
