पानसेमल तहसील क्षेत्र में वर्षाकाल में सबसे कम 30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज,किसानो सहित क्षेत्रवासियों की बढ़ी चिंता,प्रार्थना दुआओं के साथ कर चुके नगर बंद

पानसेमल । तहसील क्षेत्र में वर्ष 2026 में अल्प वर्षा होने से चिंता का विषय बना हुआ है।नगर वासियों द्वारा नगर बंद भी किया जा चुका है,,क्षेत्र के बोहरा समाजजनों,मुस्लिम समाजजनों द्वारा नगर में रेली निकालकर अच्छी वर्षा की कामना की है,साथ ही श्रीराम मंदिर में पंडितों द्वारा वरुण देव के 1,25,000 जाप के साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे है ।लेकिन प्रार्थना,दुआओं के बाद भी अल्प वर्षा के कारण किसानो को कृषि उपज की चिंता बनी हुई है।पानसेमल तहसीलदार सुनील सिसोदिया ने वर्ष 2013 से हुई वर्षा के आंकड़ों की जानकारी दी है जिसके अनुसार तहसील क्षेत्र में वर्ष 2013 में 1194 मि.मी.,वर्ष 2014 में 622 मिलीमीटर,वर्ष 2015 में 523 मिलीमीटर,वर्ष 2016 में 580 मिलीमीटर,वर्ष 2017 में 775 मिलीमीटर,वर्ष 2018 में 638 मिलीमीटर,वर्ष 2019 में 1440 मिलीमीटर,वर्ष 2020 में 1245 मिलीमीटर,वर्ष 2021 में 918 मिलीमीटर,वर्ष 2022 में 1066 मिलीमीटर,वर्ष 2023 में 574 मिलीमीटर,वर्ष 2024 में 1052

वर्ष 2025 में 969 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है वही वर्ष 2026 में अभी तक 30 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई है।राजस्व निरक्षक रामचंद्र सोलंकी ने बताया कि तहसील कार्यालय में लगे वर्षा मापी यंत्र से क्षेत्र में होने वर्षा का माप लेकर रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता हैं ।

 

जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के

वर्ष 2026 में अभी तक पाटी 126.8 मिमी,बड़वानी 163 मिमी,अंजड़ 129.2 मिमी,ठीकरी 169.2 मि

मी,राजुपर 230मिमी,सेंधवा में 304.8 मिमी,चाचरियापाटी 240 मिमी,वरला 235 मि

मी.,पानसेमल 30 मिमी,निवाली137.6 मिमी वर्षा हो चुकी है।

 

पानसेमल /सतीश केवट

Next Post

ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu Jul 9 , 2026
रीवा, जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बैकुण्ठपुर पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्राउन शुगर एवं नशीली कफ सिरप बरामद की है. मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बैकुण्ठपुर पटना रोड से दो युवक बिना नंबर काले रंग की मोटर […]

You May Like