ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

रीवा, जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बैकुण्ठपुर पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्राउन शुगर एवं नशीली कफ सिरप बरामद की है.

मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बैकुण्ठपुर पटना रोड से दो युवक बिना नंबर काले रंग की मोटर सायकल से अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा ग्राम महत के पास सडक़ पर घेराबंदी कर युवको को दबोचा गया. पूंछताछ के दौरान विवेक विश्वकर्मा निवासी बैकुण्ठपुर एवं सुमित विश्वकर्मा ग्राम नेबूहा का होना बताया. युवकों की तलाशी लेने पर करीबन 1.02 ग्राम ब्राउन शुगर एवं बीच में रखे हुये प्लास्टिक के थैले में 17 नग नशीली कप सीरप को मौके से बरामद किया गया. ग्राम ब्राउन शुगर की कीमती करीबन 10000/-रूपये एवं नग नशीली कप सीरप कीमती करीबन 5000/- आकी गई है. युवको के कब्जे से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं नशीली कप सीरप को बरामद करने के उपरांत दोनो युवकों को गिरफ्तार किया गया.

नशीली कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार

थाना समान में नई पदस्थापना के साथ ही निरीक्षक आशीष मिश्रा ने नशे के कारोबारियों पर बड़ा प्रहार किया है. पदभार संभालते ही उन्होंने 118 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कूटी में 2 व्यक्ति काले रंग के बोरे में अवैध नशीली कफ सिरप लेकर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही निरी. आशीष मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 118 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गई. पुलिस ने मौके से स्कूटी भी जब्त कर ली. पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 8, 21, 22, 25, 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट एवं 5/13 म.प्र. औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब इनसे अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ कर रही है.

Next Post

बच्चों की सुरक्षा हेतु दमोह पुलिस का विशेष अभियान

Thu Jul 9 , 2026
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने विद्यालय संचालकों, प्राचार्यों को दिए सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के पालन में 8 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक जिले में स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है. अभियान का मुख्य उद्देश्य […]

You May Like