इंदौर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कहा छात्र देश का भविष्य है। छात्र को क्यूरोसिटी चाहिए, सवाल पूछने का हक चाहिए। छात्र अलग-अलग विषय पर बात करते हैं । छात्रों में मोहब्बत है, छात्र नफरत नहीं करते । छात्र मानवीय और ईमानदार है। इस सबसे देश बनता है। इस तरह देश के हर छात्र में एक अलग क्वालिटी है, लेकिन देश का युवा और छात्र खुश नहीं है। असुरक्षित है।राहुल गांधी ने छात्रों से चर्चा में कहा कि देश को सिस्टम में सवाल पूछने वाले छात्र नहीं , अंधभक्त चाहिए । राहुल ने बताया कि अंधभक्त नफरत फैलाता है। अहंकार से भरा होता है। छात्र निडर होता है। अंधभक्त डरपोक होता है और महिलाओं पर आक्रमण करता है।
प्रदेश के विभिन्न शहरों और गांवों से आए छात्र छात्राओं ने मंच से कई तरह की समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने राहुल गांधी को समस्याओं के निराकरण और समाधान का प्रतीक बताया।
छात्रों ने पूछा कि जब एक रुपए में हजारों एकड़ जमीन दी जा सकती है तो फिर एक रुपए में शिक्षा क्यों नहीं ?राहुल बोले, शिक्षा हिंदुस्तान में हर छात्र का हक है। स्कूल, मिड डे मिल, कॉलेज से रोजगार तक यह काम सरकार की जिम्मेदारी है। इफेक्टिव शिक्षा प्रणाली होना चाहिए, लेकिन उल्टा हो रहा है। सिस्टम को पूरा रिवाइंड किया जा रहा है।
राहुल ने कहा, हम जो बोलते हैं वो आंकड़ों के बल पर बोलते हैं। उन्होंने बताया कि 2014 में शिक्षा का बजट 4.6 प्रतिशत था और आज 2.6 प्रतिशत है, इस तरह 7.7 लाख करोड़ रुपए शिक्षा में कम कर दिए गए। डेढ़ करोड़ छात्रों की पिछले 12 सालों में स्कॉलरशिप छीनी गई है। देश में 10 लाख शिक्षक के पद खाली है। राहुल गांधी ने बताया कि देश में 1लाख स्कूल बंद होते है। उनमें 55% प्रतिशत स्कूल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के है। आज देश में सौ में से सिर्फ 14 बच्चों को नौकरी मिलती है और बाकी बेरोजगारी से पीड़ित है
