बच्चों की सुरक्षा हेतु दमोह पुलिस का विशेष अभियान

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने विद्यालय संचालकों, प्राचार्यों को दिए सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों के पालन में 8 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक जिले में स्कूल बस स्पेशल चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है. अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सुरक्षित व मानक अनुरूप परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना तथा स्कूल वाहनों में सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है.इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, दमोह में जिले के समस्त विद्यालयों के संचालकों, प्राचार्यों, शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्कूल बसों एवं अन्य छात्र परिवहन वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए.

बैठक में निर्देशित किया गया कि प्रत्येक स्कूल वाहन का फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट, स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी, निर्धारित सीट क्षमता तथा चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से अद्यतन रखा जाए. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों को क्षमता से अधिक संख्या में वाहन में न बैठाया जाए

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विद्यालय प्रबंधन से अपील की गई कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक विद्यालय अपने परिवहन तंत्र की नियमित समीक्षा कर सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करे।

अभियान की अवधि में जिले के सभी विद्यालयों के छात्र परिवहन वाहनों का सतत निरीक्षण किया जाएगा तथा विद्यालय प्रबंधन व वाहन संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षित विद्यालय परिवहन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा.

Next Post

महिला जज को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu Jul 9 , 2026
जबलपुर। गौ तस्करी व मॉब लिंचिंग के बहुचर्चित मामले में 14 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाने के बाद महिला जज को इंटरनेट मीडिया पर मिली धमकियों के मामले में एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हाईकोर्ट जस्टिस आनंद पाठक तथा जस्टिस बी पी शर्मा की […]

You May Like