नूरी नगर में संदिग्ध हालत में मिला वृद्ध महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया 8 नूरी नगर इलाके में 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मिला है.वार्ड पार्षद हिना खान के द्वारा जब शव को देखा तो पुलिस को जानकारी दी.कोतवाली टीआई मनीष कुमार और सीएसपी एचआर पांडे मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों से जानकारी ली.पुलिस के द्वारा कमरे को सील कर दिया गया है और सागर से एफएसएल प्रभारी डॉ आरसी अहिरवार और टीम बुलाई गई है. पुलिस के द्वारा मौत संदिग्ध है जांच के बाद ही सही कारण पता चलेगा. जानकारी देते हुए वार्ड की पार्षद हिना खान ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले 2 सालों से 60 वर्षीय महिला शरीफन बी किराए के मकान में रहती थी. वह बीड़ी बनाकर अपना गुजर बसर करती थी.मंगलवार सुबह दरवाजे खुले थे और वह अंदर पड़ी हुई थी. उन्हें वार्ड के लोगों ने सूचना दी जब वह कमरे के अंदर पहुंची तो वृद्ध महिला मृत अवस्था में पड़ी थी उनके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे. इसके बाद उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी है. जानकारी देते हुए सीएसपी एचआर पांडे ने बताया

सीता बावड़ी रोड पर मुजीब खान के मकान में 60 वर्षीय शरीफन बी रहती थी. इनके पति की 12 साल पहले मौत हो चुकी है उनकी ससुराल बंडा क्षेत्र के बरा में थी.

वह 10 साल से दमोह में अपने मायके में रहती थी. कुछ साल से मुजीब खान के मकान में अकेली किराए से रहती थी.

वार्ड पार्षद हिना खान का फोन आया कि कमरे में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मृत हालत में पड़ा है. सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और वह मौके पर पहुंचे.महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है.सागर से एफएसएल प्रभारी, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट रूबी चौहान, डॉग स्क्वाड और टीम पहुंची.जांच के बाद ही कुछ कारण पता चलेगा. अभी कमरे को सील कर दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा.

Next Post

खदान में ब्लास्टिंग से महिला पर गिरा पत्थर, मौत

Tue Apr 28 , 2026
रीवा। शहर के पश्चिमी छोर पर स्थित नौवस्ता, बैजानथ क्षेत्र में लगातार अवैध उत्खनन हो रहा है और खदानो में चल रही अवैध ब्लास्टिंग से लोग परेशान है. एक महिला की भी मौत हो गई, बावजूद इसके प्रशासन अवैध उत्खनन और ब्लास्टिंग को लेकर कार्यवाही नही कर रहा है. क्षेत्र […]

You May Like